शहर में डीजे के साथ भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में 11 12 व 13 अगस्त तक लगातार जिले के सभी विधानसभाओं में तिरंगायात्रा निकाला जाना है। 14 और 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य युवामोर्चा द्वारा किया जाना है। कार्यक्रम के दृष्टिकोण से संयोजक नियुक्त किए जा चुके है जिसमें सुल्तानपुर विधानसभा में युवा मोर्चा के अंश द्विवेदी अंकुर तिवारी व प्रशान्त कसौधन के नेतृत्व में भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा से सुल्तानपुर देश भक्ति गानो के साथ गुंजायमान हुआ। भारत माता की जय सहित राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने की अपील की गई ।रास्ते में जगह जगह पर लोगों द्वारा यात्रा में पुष्प वर्षा भी की गई।तिरंगा यात्रा में भाजपा के जिलाध्यक्ष आर ए वर्मा पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छँगू सुमन सिंह आनंद द्विवेदी रूपेश सिंह संदीप सिंह प्रशान्त कसौधन आकाश जयसवाल हिमांशु लाला ऋषभ वर्मा सुधांश सिंह प्रीति प्रकाश पूजा कसौधन रेखा निषाद रेनू सिंह सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी भाजपा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव- गांव घर घर दस्तक देंगें।साथ ही सभी घरों पर तिरंगा लगायेंगें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव से लेकर शहर तक 15 अगस्त तक जाकर लोगों में देशभक्ति की भावना जगायेंगें।