सर्वांगीण विकास में खेल है महत्वपूर्ण: अखिलेश सिंह

सर्वांगीण विकास में खेल है महत्वपूर्ण: अखिलेश सिंह


दूबेपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। परिषदीय विद्यालयों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 की दूबेपुर की प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट में सम्पन्न हुआ। इसमें दूबेपुर ब्लॉक के समस्त दस न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तरीय बालक्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अखिलेश प्रताप सिंह और खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर राम तीर्थ वर्मा द्वारा  संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। ब्लॉक प्रमुख अखिलेश सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का महवपूर्ण स्थान है। खेल से बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल में प्रतिभाग करना होता है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस आयोजन में सक्रीय भूमिका निभाने वाले सभी नोडल शिक्षक संकुल,निर्णायक समिति के सभी सदस्य,सभी खेल शिक्षक,खेल अनुदेशकों ,प्रधानाध्यापकों,अध्यापकों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।आपने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन कार्य हुए कहा कि खेल में जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होता है। आप सभी बच्चे विजयी हैं।ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा खेल प्रतियोगिता की नियमावली पर चर्चा की गई।खण्ड शिक्षा अधिकारी राम तीर्थ वर्मा और ब्लाक अध्यक्ष/ज़िला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष राम बहादुर मिश्र,राजीव मिश्र,निशांत सिंह ने विजयी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन एस0आर0जी0 सुनील कुमार सिंह और अर्चना  श्रीवास्तव द्वारा किया गया।उच्च प्राथमिक वर्ग बालक कबड्डी में अमहट प्रथम और बालिका वर्ग में बंधुआकला प्रथम रहा। ओवरआल चैंपियन न्याय पंचायत बिकना रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में  हर गोविन्द सिंह,आरिफ नियाज़,फगुलाल,शशी सिंह रत्नेश रावत उदय सिंह,रितेश त्रिपाठी, पुनीत,प्रेम अभिषेक,श्वेता सिंह आदि ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यालय व्यवस्था में बजरंग यादव जगन नाथ रावत सुजीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, राजनाथ मिश्र रहे।इस अवसर पर समस्त प्रधानाध्यापक खेल प्रभारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर समस्त ए0आर0पी0 TV और ज़िला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी और ज़िला व्यायाम शिक्षिका श्रद्धा सिंह, उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के माण्डलिक मंत्री और ज़िला अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, माण्डलिक मंत्री शमीम अहमद,जूनियर शिक्षक संघ के राजीव मिश्र,  निशांत सिंह,राजेश पाण्डेय,मंत्री फिरोज अहमद नोडल शिक्षक अवधेश पाण्डेय,आरिफ नियाज़,धर्मेन्द्र सिंह, सुनीता श्रीवास्तव,मिनी पाण्डेय सुशील सिंह बृजेश सिंह इरफ़ान,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,अनूप आसिफ,राहुल ने सहयोग प्रदान किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक ब्रजेश सिंह ने अंत में ब्लॉक प्रमुख,ग्राम प्रधान, ज़िला अध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षकों  अनुदेशकों,शिक्षामित्रों और बच्चों का आभार प्रदान किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post