जिला सुरक्षा संगठन ने 350 निराश्रितों को बांटे ऊनी वस्त्र

जिला सुरक्षा संगठन ने 350 निराश्रितों को बांटे ऊनी वस्त्र


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जिले में पिछले 24 वर्षों से सामाजिक सद्भाव कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करने वाली संस्था जिला सुरक्षा संगठन ने रविवार को ठंड के चलते 350 निराश्रितों को ऊनी वस्त्र का वितरण किया कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने दर्जन भर प्रबुद्धों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से भी सम्मानित किया इस अवसर पर संगठन के प्रमुख संयोजक सरदार बलदेव सिंह अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव महासचिव मोहम्मद इलियास खान सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ए.के. सिंह समाजसेवी करतार केशव यादव संरक्षक कमल नयन पांडे उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह राजेंद्र जायसवाल‌ कुलदीप गुप्ता विजय कुमार टंडन आदि मौजूद रहे जिला संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि संगठन समूचे जिले में अमन चैन शांति रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि जिले में जब सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ जाता है तो ऐसे में सामाजिक सौहार्द कायम रखने में संगठन के सदस्य दोनों पक्षों से वार्ता कर माहौल को सामान्य बनाने में विशेष सहयोग करते है संयोजक बलदेव सिंह ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से संगठन के द्वारा निराश्रितों को ऊनी वस्त्र वितरण किया जा रहा है वितरण में किसी भी प्रकार का सरकारी सहयोग नहीं लिया जाता है‌ इस वर्ष 300 निराश्रित महिलाओं को कंबल टोपी एवं मोजे का भी वितरण किया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post