हर भारतीय के सपने को साकार करने वाला बजट - डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय
सुलतानपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बजट गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में गरीब , युवा,किसान और महिलाओं के लिए किए गए परिवर्तन कारी प्रयास देश को 2047 तक विकसित व आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा। रविवार को डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बजट संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा बजट 2025-2026 लोगों द्वारा,लोगों का, लोगों के लिए यह बजट है। उन्होंने कहां सरकार ने बजट में 12 लाख तक की कमाई पर इंकम टैक्स ज़ीरो कर मध्यमवर्ग को बड़ा तोहफा दिया है।कहा टैक्स छूट से मध्यमवर्ग की जेब में एक लाख करोड़ रुपए आएंगे।कहा मोदी सरकार युवा , महिला, मध्यमवर्ग,गरीब, वंचित व आम लोगों की बात सुनती है।और उसके हिसाब से कदम उठाती है।उन्होंने कहा यह हर भारतीय के सपने को साकार करने वाला बजट है। संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया।वही भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के संयोजन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा बजट गरीब, किसान, नौजवान और नारी शक्ति को मजबूत करने की गारंटी है। उन्होंने कहा बजट से विकसित भारत की इमारत बुलंद होगी।बजट में हर तबके और हर क्षेत्र के चौतरफा विकास पर पूरा ख्याल रखा गया है।यह बजट अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के साथ गांवों और सुदूर भारत में रहने वालों की जिंदगी में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा।उन्होंने बताया कि बजट में केसीसी लोन की सीमा तीन लाख रुपए से बढ़ाकर पांच लाख होने से किसान मजबूत होगा।उन्होंने बताया कैंसर से बचाव के लिए तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोलना,1 करोड़ गिग वर्कर्स को जन आरोग्य योजना में 5 लाख का बीमा होगा। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय बजट से राज्य को 3.86 लाख रूपए मिलने का अनुमान है। सरकार शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की सरकार ने शानदार बजट प्रस्तुत किया है।यह बजट सनातन के साथ -साथ प्रदेश के चतुर्मुखी विकास समेत युवा, गरीब किसान महिला व वंचित समाज के विकास को समर्पित है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने स्वागत भाषण व आए हुए लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा बजट में सरकारी खजाने को भरने की बजाय जनता की जेब भरने पर जोर दिया गया है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य घनश्याम चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,संतबख्श सिंह चुन्नू,सुशील त्रिपाठी, रामचन्द्र मिश्रा,डॉ सीताशरण त्रिपाठी, राजेश गौतम,जगजीत सिंह छंगू,राज प्रसाद उपाध्याय,करुणा शंकर द्विवेदी,ऋषिकेश ओझा, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,घनश्याम चौहान,संदीप सिंह, विजय त्रिपाठी, रवीन्द्र त्रिपाठी, आनन्द द्विवेदी,कृपा शंकर मिश्रा, डॉ प्रीति प्रकाश,सुमन सिंह, मनीषा पांडेय आदि मौजूद रहे।