जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख ने बुजुर्गों को बांटे उपहार, कहा- माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म

वृद्धाश्रम में मनाया पिता-भाई का जन्मदिन


जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख ने बुजुर्गों को बांटे उपहार, कहा- माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म

सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। जयसिंहपुर के ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला ने अपने पिता और भाई का जन्मदिन एक अनूठे तरीके से मनाया। वे शहर के तुराबखानी स्थित वृद्धाश्रम आनंद भवन पहुंचे। उनके पिता चन्द्रशेखर आर शुक्ल (बेबी भैया) राष्ट्रीय लोकाधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बड़े भाई प्रभाकर चन्द्रशेखर शुक्ल (रिंकू) समिति के सचिव हैं। राहुल शुक्ला ने अपनी टीम के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी सेवा की। वृद्धाश्रम में करीब 90 बुजुर्ग रहते हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से बुजुर्गों को मच्छरदानी, कपड़े और फल वितरित किए गए। राहुल ने वृद्धाश्रम के प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल पारिवारिक है। प्रबंधन बुजुर्गों की सेवा उसी तरह करता है, जैसे कोई अपने माता-पिता की करता है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था अब तक 1500 गरीब कन्याओं की शादी करा चुकी है। हर साल हजारों लोगों को कंबल और चश्मे वितरित किए जाते हैं। राहुल ने युवा पीढ़ी से माता-पिता की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सबसे बड़ा होता है। पूजा-पाठ से भी बड़ा पुण्य माता-पिता की सेवा से मिलता है। उन्होंने वृद्धाश्रम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।वृद्धाश्रम में मनाया पिता-भाई का जन्मदिन जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख ने बुजुर्गों को बांटे उपहार, कहा- माता-पिता की सेवा सबसे बड़ा धर्म सुल्तानपुर में जयसिंहपुर के ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला ने अपने पिता और भाई का जन्मदिन एक अनूठे तरीके से मनाया। वे शहर के तुराबखानी स्थित वृद्धाश्रम आनंद भवन पहुंचे। उनके पिता चन्द्रशेखर आर शुक्ल (बेबी भैया) राष्ट्रीय लोकाधिकार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बड़े भाई प्रभाकर चन्द्रशेखर शुक्ल (रिंकू) समिति के सचिव हैं। राहुल शुक्ला ने अपनी टीम के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने बुजुर्गों का हालचाल जाना और उनकी सेवा की। वृद्धाश्रम में करीब 90 बुजुर्ग रहते हैं। इस अवसर पर संस्था की ओर से बुजुर्गों को मच्छरदानी, कपड़े और फल वितरित किए गए। राहुल ने वृद्धाश्रम के प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल पारिवारिक है। प्रबंधन बुजुर्गों की सेवा उसी तरह करता है, जैसे कोई अपने माता-पिता की करता है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था अब तक 1500 गरीब कन्याओं की शादी करा चुकी है। हर साल हजारों लोगों को कंबल और चश्मे वितरित किए जाते हैं। राहुल ने युवा पीढ़ी से माता-पिता की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद सबसे बड़ा होता है। पूजा-पाठ से भी बड़ा पुण्य माता-पिता की सेवा से मिलता है। उन्होंने वृद्धाश्रम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post