ड्रोन की अफवाह निकली झूठी, पेड़ पर मिली टिमटिमाती झालर

 ड्रोन की अफवाह निकली झूठी, पेड़ पर मिली टिमटिमाती झालर



सुल्तानपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में ड्रोन देखे जाने की सूचना पर मचा हड़कंप आखिरकार एक अफवाह साबित हुई। घटना 29 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि जादीपुर गांव में एक महुआ के पेड़ में ड्रोन फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक हवलदार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव और कांस्टेबल कुलदीप यादव भी शामिल थे।



जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्राथमिक विद्यालय जादीपुर के पास स्थित महुआ के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा थे। करीब 60 फीट ऊंचाई पर टिमटिमाती हुई एक रोशनी दिखाई दे रही थी, जिसे देखकर लोग ड्रोन समझ बैठे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उस वस्तु को नीचे उतरवाया तो सच्चाई सामने आ गई। वह कोई ड्रोन नहीं बल्कि एक छोटी झालर थी, जिसमें बैटरी लगी हुई थी। झालर एक रस्सी और छोटे पत्थर के सहारे पेड़ पर फंसी हुई थी।



पुलिस ने आसपास का पूरा इलाका खंगाला लेकिन कहीं भी ड्रोन जैसी कोई वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि लोगों द्वारा दी गई सूचना अफवाह थी। इस घटना से यह साफ हो गया कि बिना सत्यापन के फैली अफवाह से अनावश्यक दहशत का माहौल बन जाता है।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post