कोर्ट मैरिज के बाद ससुराल में विवाद
बहू का ससुर-देवर पर अभद्रता का आरोप, सास का दावा- बेटे और बहू ने की मारपीट
सुल्तानपुर के करौंदीकला में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। एक महिला ने अपने ससुर और देवर पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं सास का कहना है कि उनके बेटे और बहू ने उन पर हमला किया।
घटना 22 अगस्त 2025 की है। पीड़िता का कहना है कि उसने विशाल तिवारी के साथ 30 जुलाई को नोट्रियल कोर्ट में शादी की थी।
ससुराल पहुंचने पर सास और ननद ने कोर्ट मैरिज को लेकर विवाद शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, ससुर और देवर ने पहले मामला शांत कराया। लेकिन बाद में उन्होंने अभद्रता की और लोहे की रॉड से उसके गले पर हमला किया।
दूसरी तरफ, सास ममता तिवारी का कहना है कि उनके पति वीरेंद्र प्रसाद तिवारी ने बेटे अतुल को गलत आचरण के कारण संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
जब अतुल एक लड़की के साथ घर आया, तो उन्होंने और उनकी बेटी ने घर में प्रवेश से रोका। इस पर अतुल और लड़की ने सरिया से उन पर हमला कर दिया।
पुलिस ने अतुल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत का पत्र फाड़ दिया और उसे महिला थाने भेज दिया।
पीड़िता के मुताबिक अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। ममता तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है।
