बाबासाहब अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई सुल्तानपुर डीएम ने तिकोनिया पार्क स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विचार गोष्ठी

 बाबासाहब अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई

सुल्तानपुर डीएम ने तिकोनिया पार्क स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विचार गोष्ठी 




सुल्तानपुर में भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम कुमार हर्ष ने तिकोनिया पार्क स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



इसके बाद, कलेक्ट्रेट सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी बाबू राम और उपजिलाधिकारी शिव प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



गोष्ठी के दौरान, बाबासाहब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर द्वारा स्थापित संवैधानिक मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके सुझाए गए मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। 



डीएम ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी कराया। इसी क्रम में, विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भी एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में विकास भवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। यहां भी बाबासाहब के संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों पर विस्तृत चर्चा हुई।



जनपद के समस्त कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव राम अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post