सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक का हुआ सम्मान समारोह

सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक का हुआ सम्मान समारोह




सुल्तानपुर-विकास खण्ड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नागनाथपुर हसरो में सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद मिश्र का विदाई सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार पाण्डेय एवं सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश यादव ने सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र मोमेंटो श्रीमद् भागवत गीता राम चरित मानस प्रदान कर सम्मानित किया।अशोक पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक की दीर्घ काल की सेवा की सराहना किए।उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय सिंह संदीप सिंह मंत्री ने प्रधानाध्यापक के सरल सहज व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना किए।सुरेन्द्र मिश्र ने महेन्द्र मिश्र के सादगी शालीनता एवं विभागीय कार्यों के प्रति उनके समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि अब आपका दायित्व समाज के प्रति बढ़ गया है।ब्लॉक मीडिया प्रभारी के सी मिश्र ने मिश्र जी के सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव देवेन्द्र प्रताप सिंह राम प्रकाश सुनील यादव आरती यादव मनोज यादव अरुण यादव विवेक सिंह लोकेश सिंह उमा नाथ पाल श्याम प्रकाश मिश्र अरविन्द पाण्डेय राम सिद्ध अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post