मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण अभियान, चौपाल लगाकर किया जागरूक
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 24 मई 2025 को जनपद सुलतानपुर की पुलिस द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला एवं शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों व महिला आरक्षियों ने चौपालों का आयोजन कर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, आपातकालीन सेवा-108 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त उन्हें साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों से संबंधित कानूनों की जानकारी भी दी गई और यह बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में किस प्रकार त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।
जनपद पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने साथ होने वाले किसी भी अन्याय या अपराध के खिलाफ आवाज उठा सकें।
अभियान के दौरान महिलाओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी और इस प्रयास के लिए पुलिस विभाग का आभार प्रकट किया।