सुल्तानपुर: विद्यालय में चला यातायात जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए गए सड़क सुरक्षा के नियम

 सुल्तानपुर: विद्यालय में चला यातायात जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए गए सड़क सुरक्षा के नियम





सुल्तानपुर जनपद के केस कुमारी बालिका विद्यालय में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।



कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बच्चों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह दुर्घटना के समय जीवन रक्षक साबित होता है। उन्होंने यह भी समझाया कि सड़क पर हमेशा अपनी निर्धारित लेन में चलें और अनावश्यक रूप से ओवरटेक करने से बचें। तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है, इसलिए हमेशा नियंत्रित गति में वाहन चलाना चाहिए।



इसके अलावा उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। छात्राओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं।



विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। अंत में छात्राओं ने भी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post