इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने आयोजित किया भोज कार्यक्रम
सुल्तानपुर - सामाजिक संगठन इंडिया एंटी करप्शन फोर्स ने पुनः एक सराहनीय कार्य करते हुए वनवासी आश्रम सीता कुंड के बच्चों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। संगठन के मार्गदर्शक एवं संरक्षक योगी अरुण जी के सहयोग से यह सार्वजनिक भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वनवासी बच्चों के साथ संगठन के पदाधिकारी के साथ-साथ वनवासी आश्रम के लोगों ने भी भोजन किया। भोजन शुरुआत करने से पहले सभी लोगों ने भोजन मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र को भी पढ़ा। संगठन के महासचिव विपिन मिश्र एडवोकेट ने मीडिया को बताया कि संगठन ऐसे ही अनेकों सराहनीय कार्य करता रहेगा। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष राजीव तिवारी संगठन मंत्री प्रमोद पांडे, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,पंकज तिवारी, रमाशंकर पांडे, संतोष मिश्रा ,संजय तिवारी शिवकुमार तिवारी, रत्नेश चंद्र मिश्र एवम सुरेंद्र जी के साथ-साथ अनेक लोग उपस्थित रहे।
