पावन सावन और हरियाली तीज पर्व का सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है- डॉ जया श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका

 पावन सावन और हरियाली तीज पर्व का  सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है- डॉ जया श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका




राजधानी लखनऊ में स्थित होटल सवार में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था सुर ताल संगम के महिला मंच द्वारा हरियाली तीज उत्सव पारंपरिक तरीकों के साथ धूमधाम से मनाया गया।




 जिसमें महिलाओं के लिए मनोरंजन की दृष्टि से नृत्य संगीत सहित श्रंगार एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्षा सुश्री विभा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध समाज सेविका मंजू अमरनानी तथा गोहाटी असम निवासी क्षमा श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। 




कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतिस्पर्धा की विजेता अनीता सिंह एवं उप विजेता डॉ रंजना दुबे को घोषित किया गया।बेस्ट चूड़ी के लिए माया तुन्नू , बेस्ट परिधान के लिए शक्ति श्रीवास्तव, बेस्ट मेंहदी के लिए अंजू त्रिपाठी, बेस्ट हेयर स्टाइल के लिए शशि गुप्ता, अधिकतम ज्वैलरी के लिए अंजू रंजन और न्यूनतम ज्वैलरी के लिए चेतना तिवारी को पुरस्कृत किया गया। 




निर्णायक मंडल में आभा सिंह, नीलम मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, डॉ राका सिन्हा, वंदना गुप्ता और सीमा विरमानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 



महिला मंच की संरक्षिका सीमा विरमानी, अध्यक्षा वंदना श्रीवास्तव, उपाध्यक्षा डॉ राका सिन्हा, ब्रांड एंबेसडर सीमा विरमानी, सलाहकार माया तुन्नू, महासचिव अनीता सिंह और सह सचिव वंदना गुप्ता सहित मुख्य संरक्षिका सहर जावेद फारूकी ने सभी आमंत्रित महिलाओं को पुरस्कार एवं सुहाग पिटारी भेंट करके सम्मानित किया। 




कार्यक्रम का संचालन संस्था की डायरेक्टर डॉ जया श्रीवास्तव ने किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post