No title

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का हुआ आयोजन।

         सुलतानपुर 04 दिसम्बर/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

         जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। 

         इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पंकज सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र, एसडीएम सदर सी.पी. पाठक, एसडीएम संजीव कुमार, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी00 कृष्ण करूणाकर पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post