युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलिकित आवास पर आए लोगों से हुए रूबरू, पिता एवं विधायक विनोद सिंह के जरिए निस्तारण का दिया आश्वासन।
लोगों के सुख दुःख में शामिल हो कराया अपनत्व का अहसास।
Lqkyrkuiqj] U;w xhrkatfy VkbElA
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी पुलकित सिंह ने आज भी कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर क्षेत्र वासियों से रूबरू हुए, इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने पिता विनोद सिंह के जरिए निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलकित क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हुए। सबसे पहले पुलकित भादा गांव में अरविंद तिवारी के यहां पहुंचे और भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया। यहां के बाद वे उतुरी गांव में स्वामी प्रसाद सिंह के यहां बहू आगमन पर आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी शुभकामनाएं वर वधू को दी। यहां के बाद पुलकित जन संदेश टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्यूरो चीफ नारायण राय के शास्त्री नगर आवास पहुंचे और उनके चाचा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया साथ ही तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शोक जताया। यहां के बाद लोकप्रिय पुलकित वरिष्ठ पत्रकार अरुण जायसवाल के यहां बहू भोज कार्यक्रम में शामिल हो अपनी शुभकामनाएं दी। यहां से निकलते ही पुलकित नेशनल बैंक्विट मैरिज लॉन में आफताब अहमद के घर बहू आगमन पर रिशेप्शन कार्यक्रम में शामिल हुए और वर वधू को शुभकामनाएं दी। आज के कार्यक्रम में महमूदपुर के अनिल सिंह, मिंटू भाई, सत्येंद्र सिंह, लालजी भाई, सुनील, वीरेंद्र यादव, मिथुन ओझा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
