No title

 

महिला शशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे आजीविका मिशन कर्मियों ने मांगो को लेकर ज्ञापन दिया।

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष  योगेश मोगा  के आवाहन  पर उत्तर प्रदेश के समस्त  जनपदों   के आजीविक मिशन के कार्मिक अपनी मांगो के लिए प्रदर्शन कर रहे। इसी क्रम मे  आज जनपद सुल्तानपुर के समस्त मिशन कार्मिकों ने छ: सूत्रीय मांगो का ज्ञापन उपायुक्त स्वत: रोजगार  को सौपा। ज्ञापन के जरिये कार्मिकों ने समस्त मांगे पूरी न होने तक  अपनी मांगे जारी रखने के लिए  संकल्पित  है। इससे पहले भी पिछले वर्ष अक्टूबर माह में भी यह हड़ताल किया गया था। परन्तु मिशन निदेशक के आश्वासन पर कार्मिको को वापस करा दिया गया यह कहकर की आप की पॉलिसी मे यह सब नियुक्ति के समय ही दिया गया था जिसको जल्द ही लागू कर दिया जायेगा परन्तु एक साल भर होने के बाद भी कार्मिको के साथ छल बल से कार्य कराने के साथ ही उनका आंदोलन के समय का भी अल्प वेतन काट लिया गया यही नही इससे पहले भी मिशन मे कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटरों के वेतन को अचानक कम करके अल्प वेतन पर कार्य करने के लिए विवस कर रखा है। इसके साथ ही 19 वी शासी निकाय की बैठक मे स्थान्तरण पॉलिसी को अकारण बंद कर दिया गया है मेडिकल इंसोरेन्स को कई बार अस्वासन देने के बावजूद भी आज तक लागू नहीं किया जा रहा  न बीमा पॉलिसी को जिसके कारण फील्ड में जा कर मिशन के लिए कार्य करने वाले  कार्मिको के  लगभग 50 मिशन कार्मिको की  मृत्य हो चुकी है और न जाने कितने घायल हो चुके है, अब  उनके  परिवार को देखने वाला कोई नही है ।यही नहीं  19 वी शासी निकाय की  बैठक में  मिशन कार्मिकों  के भत्ते को भी बन्द कर दिये गये आखिर क्यू राम राज  की कल्पना देने वाली सरकार मे कार्मिको की बात प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पास नही पहुँच पा रही है। ज्ञापन  देते समय आजीविका मिशन के समस्त जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन मैनेजर, व समस्त कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहें 


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post