धनपतगंज पुलिस ने आयोजित किया सुंदरकांड पाठ

 धनपतगंज पुलिस ने आयोजित किया सुंदरकांड पाठ

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। धनपतगंज थाने की पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी के नेतृत्व मे  धनपतगंज थाने में अखंड रामायण के सुंदरकांड  के पाठ का पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुरुआत हुई । मंगलवार दिन में पुलिस वालों की होली मनाई गई होली मनाने के बाद प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने क्षेत्र में अमन चैन एवं शांति का वातावरण बना रहे इसके के लिए शाम को थाना परिसर मे सुंदरकांड का पाठ करवाया उनका कहना था कि धार्मिक आयोजन से मनुष्यों के सारे कष्ट को भगवान दूर कर देते हैं थाना क्षेत्र में किसी प्रकार का अनिष्ट ना हो सभी सुखी एवं शांतिपूर्वक रहे ,इस आधुनिक युग में रामायण ही समाज को नई दिशा एवं संस्कार देने का काम करता है पूजा करवाने वाले पंडित अशोक मिश्रा ने बताया की सुंदरकांड के अनवरत पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते है और मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो  जाते  है पूजा समाप्त होने के पश्चात प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी अपनी पत्नी ऊषा त्रिपाठी के साथ भगवान की आरती की और उपनिरीक्षक चंद्रमणि यादव सपत्नीक आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कूड़ेभार  अमित मिश्रा भी पुण्य के भागीदार बने। इस अवसर पर उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह उपनिरीक्षक शुब्बा यादव उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मुख्य आरक्षी महेश कुमार जय सिंह पटेल आरक्षी अश्वनी मिश्रा मंगल यादव सुमित कुमार सुंदर सिंह अमित कुमार कुमुद विश्वास आजम अजीम सहित  महिला आरक्षी प्रिया सोनी सिंह शिखा त्रिपाठी सहित थाने के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में सभी लोगो भगवान का प्रसाद वितरण कर ,भोजन प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post