सुशील कुमार सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि
सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के भौतिक विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अध्यापनरत् सुशील कुमार सिंह को पीएच-डी की उपाधि मिली। कादीपुर क्षेत्र के हाजीपुर बीरी ग्राम निवासी सुशील कुमार सिंह को यह उपाधि डॉo राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी अयोध्या द्वारा प्रदान की गई। इनका शोध अध्ययन भौतिक विज्ञान विषय में "बायोसेंसर के रूप में एसपीआर का एक सैद्धांतिक अध्ययन और एसपीआर तकनीक का उपयोग करके तरल खाद्य उत्पादों में विभिन्न प्रकार की मिलावट और संदूषण का पता लगाना" रहा। सुशील कुमार सिंह नें अपना शोध कार्य प्रोफेसर ललित कुमार द्विवेदी विभागाध्यक्ष भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, के.एन.आई.पी.एस.एस.,सुल्तानपुर के निर्देशन में सम्पन्न की है। इस बौद्धिक उत्कृष्टता हेतु प्रोफेसर ललित कुमार द्विवेदी सहित भौतिक विज्ञान विभाग के सभी प्राध्यापकों व गैरशिक्षक कर्मचारियों नें सुशील कुमार सिंह को बधाई व शुभकामनाएँ दी है।
