*खेत की सिंचाई कर रहे नव युवक बच्चे की करंट लगने से मौत*
दोस्तपुर /अखंडनगर अखंडनगर स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बनगवांडीह गोबिंदपुर के अनूप कुमार पुत्र विजय कुमार वर्मा उम्र लगभग 18 वर्ष अपने खेत की सिंचाई कर रहा था , समय दोपहर के लगभग 1बजे खेत में खुले तार होने की वजह से अनूप कुमार को बिजली का करंट लग गया जिसे गंभीरावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले आया गया जहां पर डाक्टरों की टीम ने अनूप कुमार को मृतक घोषित कर दिया मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था जो पढ़ाई के साथ-साथ खेती का भी कार्य करता था बेटे के मरने से मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल है।
Tags
राज्य
