खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज द्वारा मंडल विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

 *खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज द्वारा मंडल विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित*



धनपतगंज, सुल्तानपुर। खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज श्याम बिहारी द्वारा हमारा घर हमारे आँगन कार्यक्रम में परिषदीय खेलो में मंडल विजेता व राज्य खेलों के प्रतिभागी खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । इसमें गोल्डी को कुश्ती जूड़ो, दीपांशी को जूड़ो, लकी और शगुन को खो खो में मण्डल और  प्रदेश में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर बच्चों के कोच अंजनी नंदन पाण्डेय को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर नवीन पाण्डेय, संजय सिंह, नरेंद्र वर्मा, महेश यादव ,सुरेंद्र तिवारी, वरुण सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे l

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post