असेंबली में उठाया मुद्दा औऱ पत्रकारों की मेहनत लाई रंग-विधायक ताहिर खान
सुल्तानपुर। इसौली विधायक ताहिर खान ने इसौली विधानसभा के बल्दीराय में उप-निबंधक कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए कहा कि बल्दीराय तहसील 2016 से चल रही है लेकिन वहां पर उपनिबंधक कार्यालय नही खुला था लेकिन विधायक बनने के बाद कई बार विधानसभा सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाया था और पत्रकार भी हर हफ्ते शासन से उपनिबंधक कार्यालय की मांग शासन से करते आ रहे है। यह उसी का परिणाम है जो आज कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
13 मार्च 2024 को बल्दीराय में उपनिबंधक कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया।इस निबंधन कार्यालय के अंतर्गत दो परगना शामिल किए गए हैं जिसमें इसौली से 99 गांव और बरौसा से 118 गांव समलित हैं ।
Tags
राज्य
