कृषि संकाय के कृषि स्नातको का कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र का शैक्षिणक भ्रमण
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के कृषि संकाय में अध्ययनशील बी.एस.सी. सप्तम सेमेस्टर के छात्र व छात्राओं ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं कृषि उद्योग संबंध के अन्तर्गत आज दिना सोमवार को शैक्षिक भ्रमण संपन्न किया। इस भ्रमण में विद्यार्थी कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर की क्रियान्वित गतिविधियों का अवलोकन किया। के.वी.के. के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. जे.बी. सिंह, कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ. सी.के. त्रिपाठी एवं तकनीकी सहायक अतुल सिंह के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र में अमरूद के लगे थाई ग्वावा प्रजाति एवं पुष्प उत्पादन की वैज्ञानिक विधि से हो रहे उत्पादन की जानकारी प्रदान की गई । साथ ही साथ विद्यार्थी के.वी.के. में बने पाली हाउस में उत्पादित होने वाली विभिन्न शाकभाजी एवं फल- फूल उत्पादन की तकनीकी जानकारी प्राप्त किए । इसके उपरांत छात्र व छात्राओं को कृषि शिक्षा, ग्रामीण किसानों एवं महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के संसाधनों के बारे में अवगत कराया गया। यह शैक्षिक भ्रमण संस्थान के प्राचार्य प्रो0 आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व कृषि संकाय के प्रभारी डॉ. नवीन विक्रम सिंह के सहयोग से सम्पादित हुआ। संकाय के सहायक प्राध्यापक डा. अरविन्द प्रताप सिंह कार्यक्रम प्रभारी एवं डा अंशुमान सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। आज के शैक्षिक भ्रमण में आकांक्षा विद्या सुकन्या बिन्नी सताक्षी राज कौशलेन्द्र प्रियांश आदर्श कुलदीप आदित्य अजय मनीष सचिन सहित लगभग 142 विद्यार्थी मौजूद रहे।