स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराने को डीएम ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सुलतानपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला व अन्य नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष सकुशल शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपे गये उत्तरदायित्वों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में आदर्श आचार संहिता, सी-विजल एप/वेब व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा अनुवीक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी यात्रा भत्ता एम.सी.एम.सी. एवं प्रेस मीडिया सेल व्यवस्था आदि विषयों पर प्रगति समीक्षा की गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें तथा आगमी त्यौहार के दृष्टिग्त आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना तत्काल मुख्य राजस्व अधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि पोलिंग सेन्टरों का एक बार अवश्य भौतिक निरीक्षण करें। मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि सभी आधारभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गयी हैं। सी-बिजिल एप का संचालन सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी अपने-अपने उत्तरदायित्वों को निर्वाहन निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कराना सुनिश्चि करें। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एम.सी.एम.सी.) नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी समाचार पत्रों प्रिन्ट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया केबल नेटवर्क मोबाइल नेटवर्क और जन-संचार के अन्य माध्यमों जैसे बल्क एसएमएस आदि का नियमित अवलोकन कर मीडिया सेल के सदस्यों से पेड न्यूज आदि पर चर्चा कर कार्यवृत्ति बनाते रहें। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित नोडल अधिकारी/सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
