पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एड ने सोने वर्क की गुझिया के साथ डीएम से मुलाकात कर दी होली पर्व की बधाई

 गोपालदास बाबा पुल पर होती चली आ रही सैकड़ों साल पुरानी परंपरा के निर्वाहन हेतु एक छोटा मंदिर बनवाने पर जिला अधिकारी की स्थानीय जनता में हो रही है बहुत सराहना

सुलतानपुर। आठ प्रदेशों में सक्रिय हजारों सदस्यों वाली रजिस्टर्ड संस्था पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने मधुवन स्वीट्स की सोने के वर्क लगी गुझिया के साथ जिला अधिकारी से मुलाकात कर पवित्र हिन्दू त्यौहार होली की हार्दिक बधाई दिया। जिला अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने सहर्ष बधाई स्वीकार करते हुए पूरे पत्रकार एकता संघ को भी होली की बधाई दी। इस दौरान जिला‌ संयोजक अरविन्द चौरसिया जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय वरिष्ठ पत्रकार जिला सचिव राजदेव यादव‌  राजन गुप्ता जीत बहादुर मोदनवाल राम पोपटानी अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने गोपालदास बाबा के पुल पर पूजा पाठ हेतु‌ छोटा मंदिर निर्माण करवाने हेतु‌ कार्यवाही‌ करने का आभार‌ व्यक्त किया। विदित हो कि पुराने पुल पर सैकड़ों साल से‌ गोपालदास बाबा के नाम की पूजा होती चली आ रही है जो नये पुल बनने से बाधित हो रही थी ऐसे में पिछले दिनों समाजसेवी पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने जिला अधिकारी को इस बाबत ज्ञापन दिया था और जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रशासन को अवगत कराते हुए मंदिर बनाने की मांग किया। जिस पर कार्यवाही होते हुए नवनिर्मित पुल पर गोपालदास बाबा के नाम का मंदिर बन रहा है जिससे इलाके की जनता में हर्ष व्याप्त है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post