पत्रकार एकता संघ तहसील कार्यकारिणी बल्दीराय के नामित सदस्य मनोनीत हुए नन्हेलाल यादव

 पत्रकार एकता संघ तहसील कार्यकारिणी बल्दीराय के नामित सदस्य मनोनीत हुए नन्हेलाल यादव

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। आठ प्रदेशों में सक्रिय रजिस्टर्ड संस्था पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डीपी गुप्ता एडवोकेट के दिशा निर्देशन एवं तहसील प्रभारी संदीप द्विवेदी की सहमति व जिला सचिव राजदेव यादव की संस्तुति तथा सभी के विचारोंपरांत संगठन का विस्तार करते हुए नन्हे लाल यादव को नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।नव मनोनीत नामित सदस्य नन्हेलाल यादव ने तहे दिल से संगठन का आभार व्यक्त किया। वही नन्हे लाल यादव ने  संगठन को भरोसा दिलाते हुऐ कहा कि उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पत्रकार एकता संघ बल्दीराय को क्षेत्र के सबसे मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया। जिला संयोजक अरविंद चौरसिया सहसंयोजक बब्बन वर्मा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी वर्मा जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडेय राजन गुप्ता राम पोपटानी सरदार जसविंदर सिंह दिनेश चंद्रा प्रदीप यादव धीरज शर्मा सुधाकर सिंह अशोक वर्मा डीडी निषाद एडवोकेट जगध्यान यादव तहसील उपाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी तहसील उपाध्यक्ष राजकमल यादव संरक्षक गौरीशंकर संगठन मंत्री आलोक कुमार तहसील सचिव संजीव यादव दानबहादुर यादव राहुलरावत अजय कुमार अग्रहरी धनंजय सहित सभी ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post