तृतीय कार्यक्रम दिवस पर एन एस एस स्वयंसेवकों नें सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया

 तृतीय कार्यक्रम दिवस पर एन एस एस स्वयंसेवकों नें सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। कमला नेहरू संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों नें सप्त दिवसीय शिविर में दिन बुधवार को तृतीय दिवस पर विविध कार्यक्रम सम्पन्न किया । तृतीय कार्यक्रम दिवस पर शिविर स्थल व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र गृहविज्ञान संकाय परिसर में प्रथम सत्र के अंतर्गत शिविरार्थियों नें साफ-सफाई की।  कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में स्वयंसेवकों नें सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ प्रथम सत्र के कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके उपरांत एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया।  कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश प्रताप सिंह नें सामाजिक समस्याओं के निवारणार्थ भारतीय मनीषियों के अथक प्रयासों पर वक्तव्य दिया एवं डॉ आर पी मिश्रा द्वारा कतारबद्ध शिविरार्थियों को राष्ट्र व समाज सेवा हेतु शपथ दिलाई गई।  सुक्ष्म जलपान ग्रहण करने के उपरांत  स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। डॉ एस एन त्रिपाठी , डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह व अन्य कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में स्वयंसेवकों नें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा दुर्घटना से देर भली व आपकी सुरक्षा आपके हाथ हेल्मेट रखो अपने पास आदि नारों से कस्बा सुल्तानपुर रतनपुर ग्राम वासियों तथा सुल्तानपुर- अयोध्या मार्ग के राहगीरों को जागरूक किया।  शिविर स्थल पर भोजनोपरान्त द्वितीय सत्र का शुभारंभ बौद्धिक कार्यक्रम के साथ हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बिहारी सिंह नें " शिक्षा एवं सामाजिक सेवा " विषयक व्याख्यान दिया।  इन्होंने बताया कि बेहतर राष्ट्र व समाज सेवा हेतु समाज को शिक्षित होना नितांत आवश्यक है। साथ ही साथ स्वयंसेवकों के दायित्व पर भी इन्होंने प्रकाश डाला।  इसके उपरांत मेनका, रागिनी व मीरा आदि शिविरार्थियों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम को अंजाम दिया। तृतीय कार्यक्रम दिवस पर अंजलि अनन्या भार्गव अदिति यादव संदीप एवं आदित्य सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे। तृतीय कार्यक्रम दिवस पर डा वीरेंद्र श्रीवास्तव डॉ राशिद अली एवं ऋषिकेश पांडेय आदि का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ सांध्यकालीन सत्र का समापन हो गया। आज के सफल  आयोजित कार्यक्रम हेतु संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह व मुख्य अनुशासक सुधांशु प्रताप सिंह द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post