अंग्रेजी विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 अंग्रेजी विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा दिन बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय प्रताप सिंह ने छात्रों को प्रजातंत्र में मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ रत्नेश बरनवाल ने छात्रों को बताया कि हर मतदाता को नि:संकोच अपना मतदान अवश्य करना चाहिए एवं परिवार, समाज के सभी मतदाताओं को मतदान के लिए अवश्य प्रेरित करना चाहिए। इस व्यवस्था में हर मतदाता का मत महत्वपूर्ण होता है । कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के डॉ राजकुमार मिश्रा एवं फरीद अहमद, मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार मिश्रा समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुलदीपक पांडे, उर्दू विभाग की विभागाध्यक्ष निकहत रफीक एवं छात्र-छात्राओं में प्रांजल अग्रहरि एकता सिंह स्मिता दुबे प्रज्ञा सिंह तथा उजमा खान आदि उपस्थित रहे 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post