सवा लाख तक श्रद्धालुओ ने बाबा जनवारी नाथ में किया पूजन अर्चन व जलाभिषेक

 

मध्य रात्रि से देर शाम तक लगा रहा श्रद्धालुओं का जमघट

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  जिले के प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में शुक्रवार को करीब सवा लाख श्रद्धालुओं ने  पूजन अर्चन व जलाभिषेक  किया। मध्य रात्रि से देर शाम तक श्रद्धालुओं का रेला मुख्य मंदिर में लगा रहा। देर शाम तक श्रद्धालु परिसर के विभिन्न मंदिर में भी दर्शन - पूजन करते रहे। इस दौरान चौकस पुलिस प्रबंध व बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान के वालिंटियर ने श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कर दर्शन पूजन अर्चन करवाया । संस्थान के वालंटियर भी श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने व गर्भगृह की सफाई के लिए मौजूद रहे।         तहसील के सैतापुर सराय के बाबा जनवारी नाथ धाम पर पहुँचने के लिए लम्भुआ - गरये मार्ग पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। लम्भुआ की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया व चारपहिया वाहन को करीब एक किमी पहले ही रोक दिया गया था। जबकि गरये की तरफ से आने वाले ऐसे वाहनों को 500 मीटर पहले रोकने की व्यवस्था की गई थी। पुलिस के बैरियर से धाम के मुख्य द्वार तक बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांगजन के लिए बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान ने अपने सहयोगियों की मदद से निःशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की थी। बैरियर, मेले व गर्भगृह में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। संस्थान के वालंटियर पूरे दिन गर्भगृह में मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवी हरिकेश सिंह बब्बू  ने फल का प्रसाद वितरण भी किया। महाशिवरात्रि पर्व में बाबा धाम पर व्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय पुलिस - प्रशासन के अफसर - कर्मियों के अलावा संस्थान के रणवीर सिंह सन्तोष पांडेय शिवम रामकेश सिंह सन्तोष अग्रहरि दिलाप अग्रहरि जितेन्द्र तिवारी संजय सिंह नवनीत सिंह वीर्य सिंह रामसागर गुप्ता बृजेश सिंह कुंवर कनिष्ठ प्रताप सिंह सनत कुमार सिंह विनोद सिंह आशीष बरनवाल आदि मौजूद रहे।

 


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post