25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए : डॉ आरए वर्मा
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाये जा रहे कार्यक्रम ग्राम परिक्रमा यात्रा का मंगलवार को पीपी कमैचा विकासखंड के छापर गांव में समापन हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अर्चना शुक्ला ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है।भारतीय किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भाजपा सरकार ने किसानों को किसान सम्मान निधि एमएसपी पर फसलों की खरीद,फसल बीमा योजना जैसी तमाम योजनाओं का लाभ देकर मजबूत किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार किसानों के खुशहाली के लिए समर्पित है।सरकार ने किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा किया है।सरकार पर्याप्त सिचाई सुविधा के लिए जिले में 20 करोड़ से 40 नलकूपों को स्थापित करने जा रही है। सरकार की योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने बताया कि 12 फरवरी से शुरू हुई यात्रा का आज समापन किया गया है।1 माह चले ग्राम परिक्रमा यात्रा में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 710 गांवों में जाकर किसानों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।प्रतापपुर कमैचा की ब्लाक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने भी संबोधित किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि छापर ग्राम प्रधान रवि निषाद के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ के अध्यक्ष अमर देव सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी देव नारायण सिंह आशीष सिंह रानू मनोज गोस्वामी प्रधान केश कुमार सिंह प्रधान भेरौरा प्रदीप पाण्डेय प्रधान शिवपुर बृजलाल पाल प्रधान दीपंकुश श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
