लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न।

 

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न।

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण प्रेरणा सभागार, विकास भवन सुलतानपुर में दो पाली में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को ट्रेनिंग प्रदान की गई। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने एरर पर प्रश्न पूछे और उन्होंने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ई. वी.एम. व वी. वी. पैट का कनेक्शन, माकपोल, ईवीएम सील करने आदि को भली - भांति सीख लें, जिससे मतदान दिवस पर किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण कर सकें  उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का अध्ययन करते रहें l निष्पक्ष व पारदर्शी रूप से चुनाव सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए हम सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि मतदान दिवस में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर कम से कम तीन बार भ्रमण अवश्य करना है। मतदान केंद्रों पर भ्रमण के दौरान चल रही मतदान प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करेंगे कि वी0वी0पैट0 के नॉब को सफ़र के समय हॉरिजॉन्टल और वोटिंग के दौरान वर्टिकल करना है।  अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल ने बताया जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को पार्टी रवानगी स्थल से लेकर मतदान समाप्ति तक की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।  जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मॉकपोल कराने के बाद कंट्रोल यूनिट को क्लियर अवश्य करें तथा वी.वी. पैट के ड्राप बाक्स में गिरी माकपाल की पर्ची को निकाल कर उसके पीछे मुहर लगाकर इसे काले लिफाफे में रखकर पिंक पेपर से सील करेंगे। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्त ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के चेक मेमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए अलग - अलग प्रपत्रों पर चेक मेमों के अनुसार अपनी रिपोर्ट तैयार करनी होगी ।  स्टेट मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने ई.वी.एम. व वी.वी. पैट के कनेक्शन पर चर्चा करते हुए बताया कि बैलेट यूनिट को वी. वी. पैट से व वी. वी. पैट को कंट्रोल यूनिट से कनेक्ट करेगें। उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करेंगे। द्वितीय मतदान अधिकारी मतदाता के बायें हाथ की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगाकर, मतदाता रजिस्टर पर मतदाता का विवरण अंकित करेंगे। स्टेट मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मतदान अधिकारी तृतीय कंट्रोल यूनिट के प्रभारी होगें। उन्होंने चैलेंज वोट, टेन्डर वोट, कम्पेनियन, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से चर्चा की । स्टेट मास्टर ट्रेनर संतराम यादव ने मतदान के दौरान भरें जाने वाले प्रपत्रों व लिफाफों पर चर्चा की।  प्रशिक्षण की व्यवस्था देख रहे डॉ.जनार्दन राय ने बताया कि आज दोनों पालियों में कुल 116 जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि शेष जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को 13 मार्च को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पी.पी.टी. बनाने व चलाने में विपिन कुमार यादव व वकील अहमद ने सराहनीय योगदान दिया । प्रशिक्षण का हैंड आउट राजेश कुमार ने तैयार किया। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह विशेष श्रीवास्तव अनुपम द्विवेदी  मंदीप पाण्डेय, राम तीर्थ ने प्रतिभागियों की उपस्थिति लेने व प्रशिक्षण व्यवस्था में सक्रिय सहयोग किया।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post