डीएफओ को अंधेरे में रखकर सदर रेंज में हो रही है हरियाली उजाड़ने की कवायद

 

चर्चित वन कर्मी की फलदार वृक्ष महुंआ काटने में भूमिका संदिग्ध

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। धनपतगंज/सुल्तानपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर कटका/मझवारा हाईवे पर पांच पेड़ महुंआ का काटा जा रहा है।बताते चले की सदर रेंज में लगातार हरे फलदार वृक्षों की कटान होती रही है,रेंजर आरके मौर्या हर कटान पर कार्यवाही करने की घुट्टी पिलाने का आश्वासन देने के अलावा और कुछ भी करने से बचते रहते है मौके पर कटका/मझवारा हाईवे स्थित फलदार महुंआ के पांच पेड़ काटने का ठेकेदार द्वारा टेंडर लिया गया है जिसमें कुछ पेड़ निपटा जा चुके है बाकी बचे पेड़ भी निपटाए जा रहे है सूत्रों की माने तो इसमें एक चर्चित वन कर्मी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।इस संबध में डीएफओ अमित सिंह से बात करने पर उन्होनें कार्यवाही करवाने की बात कही, तो वहीं बडी मुश्किल रेंजर आरके मौर्या का फोन उठा भी तो दिखवाने का का आश्वासन देकर फोन काट दिया।सूत्र बताते है की सदर रेंज के हालात बद से बद्तर हो चले है जबतक अंकुश नही लगता तबतक बहुत आसान नही की रेंज में लगातार अवैध रूप से होने वाले वृक्ष कटान पर अंकुश लग सके।खबर लिखे जाने तक संलिप्त वन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की विभाग द्वारा तहरीर दी जा चुकी है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post