कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी की नाव के बनेंगे खेवनहार अमेठी लोकसभा मे शुरू करेंगे जन जागरण अभियान
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। सुभासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर योगी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पंचायती राज का जिम्मा संभालने जा रहे हैं सरकार में शामिल होते ही पार्टी के नेताओं व कार्य कर्ताओ में जश्न का माहौल है । मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष को पंचायतीराज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिलने पर बुधवार को प्रदेश सचिव मध्यांचल संजय दूबे की अगुवाई में सतीश मिश्र ने साथियों के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण किया। यहाँ अमेठी जिलाध्यक्ष सतीश मिश्र ने कहा भाजपा ने हमारे नेता ओपी राजभर को मंत्री बनाकर सभी को सम्मान दिया है। अब हम सबकी जिम्मेदारी है की पार्टी नेतृत्व की मंशा से काम करें।अमेठी के सवाल पर उन्होंने कहा दीदी स्मृति इस बार रिकार्ड बनाने के लिए मैदान में है। सुभासपा से लगातार जुड़ रहे हजारो युवा अमेठी विजय मे बड़ी भागीदारी देने को तैयार है। पांचो विधानसभाओ मे जन जागरण की तैयारी है। सुभासपा के कार्यकर्ता उत्साहित है भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर विकसित भारत संकल्प का सपना पूरा करने के उद्देश्य से कम कर रहे हैं। अमेठी लोकसभा के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की तैनाती को अंतिम रूप दिया जाएगा यहां सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष अरविंद राजभर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह लाल साहब समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
