बालभोज में बच्चों ने किया प्रसाद ग्रहण

 *बालभोज में बच्चों ने किया प्रसाद ग्रहण*




सुल्तानपुर-महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया । बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत देहली में स्थित पूरन बीर बाबा के धाम पर भंडारे में सैकड़ों बच्चों,ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया ।  धाम के पुजारी बाबा शत्रुघ्न गोस्वामी ने बताया कि विगत कई वर्षों से यहां पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामायण पाठ होता है तथा भव्य मेला लगता है,और शिवरात्रि के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के सभी भक्तों का सहयोग रहता है। वहीं शिवरात्रि की देर शाम देहली बाजार के शुकुलपुर में गोसाईं बाबा शिव मंदिर धाम पर भव्य भंडारा सभी ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post