होली व चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर मय संयुक्त टीम द्वारा शराब दुकानों की आकस्मिक चेकिंग।

 होली व चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर मय संयुक्त टीम द्वारा शराब दुकानों की आकस्मिक चेकिंग

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश जिला अधिकारी सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा द्वारा मदिरा दुकानों की आकस्मिक चेकिंग किया गया दुकान पर स्थित स्टाक का बार कोड क्यूआर कोड की जांच किया गया। दुकान पर स्टाक रजिस्टर,स्टाक का मिलान विक्रेता, सीसीटीवी, सफाई, बोर्ड आदि का बारीकी से जांच किया गया।कहीं भी अवैध मदिरा की प्राप्ति नहीं हुई। उपजिलाधिकारी ने दुकान संचालकों को नियमानुसार दुकान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए । उनके द्वारा बताया गया कि दुकान पर कोई अनियमितता पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। दुकान दारों को निर्धारित परिसर में ही स्टाक रखने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही सीसीटीवी 24 घंटे संचालन के व अधिकृत विक्रेता रहने के भी सख्त निर्देश दिए गए। कोई कमी पाये जाने पर कारवाई होगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post