पलक पाण्डेय ने लगातार तीन वर्षों से प्राप्त किया गोल्ड मेडल

पलक पाण्डेय ने लगातार तीन वर्षों से प्राप्त किया गोल्ड मेडल


*अपनी कक्षा में लगातार अर्जित किया सर्वाधिक अंक*


सुल्तानपुर। के एन आई सी ई करौंदिया विवेक नगर में वर्ष 2024 का परीक्षा फल वितरित किया गया । इस उपलक्ष्य में पीटीएम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों के अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों के अंक उनके अभिभावकों को बताए गए और कक्षा अध्यापक द्वारा अंक पत्र और प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। कक्षा 9 की छात्रा पलक पाण्डेय प्रारंभ की कक्षाओं से ही अपने कक्षा की मेधावी छात्रा रही है। 22 मार्च 2024 को वितरित हुए कक्षा 9 के अंक पत्र में पलक पाण्डेय ने कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर एन डी सिंह और कक्षा अध्यापक हसनात सर ने पलक पाण्डेय को गोल्ड मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान की उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल और कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह ने पलक को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। पलक ने बताया कि वह कठिन परिश्रम करके भविष्य में आईपीएस बनना चाहती है। पलक के पिता संतोष पाण्डेय जनपद सुल्तानपुर के एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के जिला संवाददाता है।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post