गोरखपुर के डॉक्टर ने सुल्तानपुर जनपद में अपनी मां की याद में बनवाया मंदिर
धनपतगंज सुल्तानपुर।गोरखपुर जनपद के डॉक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव ने अपनी मां और पिता के स्मृति में सुल्तानपुर जनपद के ब्लॉक धनपतगंज स्थित ग्राम पूरे पंडित आचार्य (बड़नपुर) में मंदिर निर्माण करवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।डॉक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी अंजनी श्रीवास्तव गोरखपुर जनपद के ग्राम गोपलापुर पोस्ट खजूरगांव के निवासी हैं।कई वर्ष पूर्व इनके माता पिता की मृत्यु हो गई थी।इन दोनों की स्मृति में डॉक्टर श्रीवास्तव ने अपने गुरुघराने में मंदिर बनवाने का निर्णय लिया और मंदिर बनवा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मां काली धाम पर सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमे समस्त ग्राम वासियों ने पूजन अर्चन किया और प्रसाद ग्रहण किया।उक्त अवसर पर पंडित जगदेव प्रसाद पांडेय शास्त्री ,मुख्य पुजारी,काली माता धाम समिति सुल्तानपुर, द्वारिका प्रसाद पांडेय वरिष्ठ पत्रकार, श्रवण कुमार पांडेय, रामायणी,गंगा प्रसाद,जय प्रकाश,दुर्गा प्रसाद,संतोष पाण्डेय उप संपादक,सोनू,मोनू, अयोध्या प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

