राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों नें स्वच्छता अभियान चलाया
न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर। के एन आई एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा दिन गुरुवार को चतुर्थ कार्यक्रम दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । सुबह प्रथम सत्र का शुभारंभ शिविर स्थल की साफ-सफाई करने के उपरांत राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूर्व दिवस की भांति शिविरार्थी एन एस एस लक्ष्य गीत गाए व डॉ एस एन त्रिपाठी नें चतुर्थ दिवस पर सम्पादित होने वाले विविध कार्यक्रमों से शिविरार्थियों को अवगत कराया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर पी मिश्र नें जीवन की प्रगति में सर्वआयामी स्वच्छता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश प्रताप सिंह डॉ देवेन्द्र कुमार सिंह व अन्य के दिशानिर्देशन में शिविरार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों नें स्वच्छ भारत समृद्ध भारत प्रदुषण है घनघोर हमारा एक कदम प्रकृति की ओर जैसे नारों का उद्घोष करते हुए स्वच्छता बढ़ाने के प्रति लोगों को प्रेरित किया। इसके उपरांत प्रिया भारती सन्जू मिश्र जान्हवी अंजली आदित्य अमन एवं आशुतोष सहित सभी 200 स्वयंसेवकों नें कमला नेहरू संस्थान मुख्य परिसर में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई का कार्य संपन्न किया। शिविर स्थल पर भोजनोपरान्त द्वितीय सत्र आरम्भ किया गया। इस सत्र में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ संजय पांडेय समन्वयक यू जी सी डिप्लोमा एवं कौशल विकास केंद्र के एन आई नें " कौशल विकास एवं नव रोजगार की सम्भावनाएं " विषय पर शिविरार्थियों को उद्बोधित किया। इन्होनें बताया कि वर्तमान बेरोजगारी के स्वरूप को पहचान कर किसी उद्देश्यपरक पाठ्यक्रम में कुशलता हासिल करना ही कौशल विकास का प्रमुख ध्येय है। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रगान के साथ चतुर्थ कार्यक्रम दिवस के सांध्यकालीन सत्र के समापन की घोषणा हुई। संस्थान प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह आई क्यू ए सी निदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह व डॉ शक्ति सिंह द्वारा सभी कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को आज के आयोजित कार्यक्रमों की सफलता हेतु बधाई दी गई।
