मूल्यांकन केंद्रों पर शोक सभा का हुआ आयोजन और मूल्यांकन का हुआ बहिष्कार

 

मूल्यांकन केंद्रों पर शोक सभा का हुआ आयोजन और मूल्यांकन का हुआ बहिष्कार 

न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर।  स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार शिक्षक राजकीय हाई स्कूल महगांव वाराणसी की हुई हत्या के विरोध में  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को संबोधित एक ज्ञापन पत्र राजकीय शिक्षक संघ एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों की उपस्थिति में जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर को सौंपा गया। शिक्षक संगठनों के विरोध प्रदर्शन से चारों मूल्यांकन केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज सुलतानपुर केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुलतानपुर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी एवं नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में मूल्यांकन कार्य स्थगित रहा। मृतक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के प्रति हजारों शिक्षकों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं  सायं 6:00 बजे हजारों शिक्षकों ने कैंडल मार्च के माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इस प्रकार के जीवन संकट युक्त ड्यूटी से हमें मुक्त रखा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुलतानपुर ने आश्वस्त किया कि हम आपके मांग पत्र को अपनी संस्तुति के साथ मा मुख्यमंत्री को प्रेषित कर शिक्षक हित में अनुरोध करेंगे। ज्ञापन के दौरान राजकीय शिक्षक संघ की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही और प्रत्येक स्तर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठनों ने एकता का प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों में केशव प्रसाद सिंह जिलामंत्री राशिसंघ सुलतानपुर, रामेश्वर यादव जिलामंत्री राशिसंघ सुलतानपुर, शिवनंदन यादव जिलाध्यक्ष माशिसं (ठकुराई गुट) सुलतानपुर, डॉ.अजय कुमार सिंह जिलामंत्री माशिसं (ठकुराई गुट) राजेंद्र प्रसाद मिश्र जिलाध्यक्ष माशिसं सुलतानपुर, अरुण कुमार सिंह जिलामंत्री माशिसं सुलतानपुर विजय प्रकाश मिश्र नगर अध्यक्ष तह. सदर सुलतानपुर डॉ अरविन्द कुमार सिंह प्रादेशिक महामंत्री माशिसं सुलतानपुर राज बहादुर पाठक जिलाध्यक्ष माशिसं सुलतानपुर पंकज सिंह जिलामंत्री माशिसं सुलतानपुर दीपक सिंह जिलाध्यक्ष माशिसं सुलतानपुर सुरेन्द्र वर्मा जिलामंत्री माशिसं सुलतानपुर डॉ. सतीश सिंह महाविद्यालय शि संघ विजय प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य केनौरा अब्दुल कादिर राहास्कू शाहपुर नानेमऊ सुलतानपुर एवं विभिन्न राजकीय माध्यमिक और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post