फुकवाया गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद का प्रतीकात्मक पुतला

 *टिकट कटते ही भीम निषाद ने खोला अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा*


*केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर दर्जनों कार्यकर्ताओं को बुला लगवाए मुर्दाबाद के नारे*

*फुकवाया गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद का प्रतीकात्मक पुतला*

 सुल्तानपुर - इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद  के खिलाफ भीम निषाद का बगावती सुर शुरू हो गया है आज दिनांक 16 अप्रैल को अपने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर दर्जन भर कार्यकर्ता को बुलाकर गंठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद मुर्दाबाद के नारे लगवाए और पुतला फुकवाया जूतों से गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद के  चित्र को पिटवा अपनी खूब भड़ास निकाली, आप को बताते चलें की ऐ वहीं गंठबंधन प्रत्याशी हैं जिन्होंने ने कार्यालय खोलने के दौरान पांच पांच सौ की नोटों की गड्डियां सपा विधायक ताहिर खां को देते समय  कैमरे में कैद हो गये थे और शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए आचार संहिता उलंघन का केस  दर्ज कर लिया। माना ये जा रहा है कि  जिस कारण सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भीम निषाद का टिकट काट कर राम भुआल निषाद को प्रत्याशी बनाया है। नोट की गड्डी शोसल मीडिया पर वायरल होते हैं हड़कंप मच गया और कुछ ही घंटों बाद सपा विधायक ताहिर खां का बयान भी आया कि भीम निषाद के दिमाग नहीं है पागल हैं में चुनाव आयोग से माफी मांग लूंगा खबर चलते ही यूपी में तहलका मच गया और पार्टी मुखिया ने टिकट काट राम भुआल निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

*पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय पर टिकट कटवाने का लगाया आरोप*

टिकट कटने के बाद भीम निषाद यही नहीं रूके कहा लम्भुआ पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने ही मेरा टिकट कटवाया है और जमकर मीडिया के सामने अपनी भड़ास निकाली और सपा में अंतर्कलह की स्थिति पैदा करने की पुर जोर कोशिश कर रहे है। देखना ऐ होगा कि पार्टी प्रमुख इनके ऊपर क्या कार्यवाही करते है वैसै भी बाहरी होने के नाते पार्टी कार्यकर्ता और आप जनमानस में कोई पकड़ न होने की चर्चा भी आम थी। दूर दूर तक नजर नहीं आ पा रहे थे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post