विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विवेक नगर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड एजुकेशन के प्रधानाचार्य ने दी जानकारी।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विवेक नगर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड एजुकेशन के प्रधानाचार्य ने  दी जानकारी।

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स करौंदिया विवेक नगर स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ चाइल्ड एजुकेशन के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों को बताया कि प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है इसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। असमानताओं को दूर करके स्वास्थ्य समानता को बढ़ावा देना है। हितधारकों के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करना है। इसमें अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर लोगों को शिक्षित करना स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है। इसका मुख्यालय जिनेवा स्विट्जरलैंड में स्थित है। पूरे विश्व में लगभग 4-5 अरब लोग शुद्ध वायु व शुद्ध जल प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 का विषय- मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार है। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य तन्वी गोयल समन्वयक रेनू सिंह विश्वासमणि पांडेय सुनील राठी वीरेन्द्र विक्रम सिंह देवव्रत सिंह अस्मित गुप्ता  सिद्धांत कुमार सिंह गीता मिश्रा ज्योति श्रीवास्तवा अमरदीप कौर शीलू गुप्ता आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक तथा विद्यालय के प्रबंधक विनोद सिंह व आशा सिंह तथा समाजसेवी पुलकित सिंह व पलक सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं प्रधानाचार्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा समस्त कर्मचारियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post