लखनऊ एअरपोर्ट पर हिंदुओं के धार्मिक आस्था के साथ हो रहे खिड़वाड़ पर नागर विमानन मंत्रालय से हुई शिकायत
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स मानव अधिकार संरक्षण संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट पत्रकार ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट के अंदर यात्री सुरक्षा जांच एरिया के पास हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रन्थ श्रीमद्भगवद्गीता के पवित्र श्लोक लिखे एक बोर्ड के बगल मांसाहारी खाद्य पदार्थ की दुकान होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए नागर विमानन मंत्रालय भारत सरकार के वेबसाईट पर शिकायत दर्ज कराई है। मिनीस्ट्री आफ् सिविल एविएशन भारत सरकार के एअरसेवा एप में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए मानव अधिकार एक्टिविस्ट पत्रकार डी पी गुप्ता एडवोकेट ने लिखा कि अपनी यात्रा के दौरान लखनऊ एअरपोर्ट के सिक्योरिटी जोन में जाते वक्त उन्होंने देखा कि सामने की तरफ दिवाल पर एलआईसी का एक बोर्ड लगा है जिसमें बड़े अक्षरों में हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 9 का श्लोक संख्या 22 का एक अंश "योगक्षेमं वहाम्यम" लिखा गया है। उनका एतराज़ इस बात से था कि श्रीमद्भगवद्गीता के पवित्र श्लोक के ठीक बगल केएफसी नाम की एक नानवेज की दुकान स्थित है जो कि हिंदू धर्म की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने शिकायत के दौरान मौके पर खींची गई उसकी दो फोटो भी एप पर पोस्ट किया और मांग किया कि हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथों के श्लोकों की पवित्रता का ख्याल रखते हुए नागर विमानन मंत्रालय उचित कार्यवाही करे और नानवेज की दुकान के पास से हटा कर वह बोर्ड कहीं और लगाये। इसी के साथ साथ उन्होंने नागर विमानन मंत्रालय से मांग किया कि पूरे भारत में जहां भी हिंदू धर्म के देवताओं की मूर्तियां या पवित्र श्लोक या अन्य धार्मिक प्रतीक बने हों उसके आस पास कोई भी ऐसी चीज न हो जिससे हिंदुओं की धार्मिक आस्था पर कोई चोट पहुंचे इसके लिए सम्पूर्ण भारत के एअरपोर्ट अथार्टियों को एक एडवाइजरी जारी करे।
