श्री रामनवमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन (विवेक नगर) करौंदिया, सुल्तानपुर में श्री रामनवमी महापर्व का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा प्रेप से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए।कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने गणेश भगवान की वंदना प्रस्तुत की, प्री-प्राइमरी के बच्चों ने राम जी की निकली सवारी,कक्षा दो,तीन व चार के बच्चों ने केसरी के लाल,कक्षा छः,सात,आठ के बच्चों ने राम आएंगे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा चार के बच्चों ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो,कक्षा पांच के बच्चों ने सजा दो घर को गुलशन सा,कक्षा छः के बच्चों ने नगरी हो अयोध्या सी गीत गा कर लोगों का मन मोह लिया। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने मां भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दिए।विद्यालय के जीव विज्ञान के अध्यापक अस्मित गुप्ता ने मां के नवों रूप का वर्णन करते हुए विशेषतः मां महागौरी तथा मां सिद्धिदात्री माता की कथा का वर्णन किया। कार्यक्रम में तन्वी गोयल, रेनू सिंह, शैलेन्द्र उपाध्यय, मंगेश कुमार, अर्चना द्विवेदी, जया मिश्रा, ज्योति श्रीवास्तव, गीता मिश्रा, विनीता मिश्रा, आशीष कुमार शुक्ला, आकाश सिंह, देवब्रत सिंह आदि उपस्थित रहे।
