शिक्षा में समूह चर्चाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं - ज्योति सक्सेना
(अंग्रेजी विभाग में समूह चर्चा का आयोजन हुआ)
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : राणा प्रताप पी जी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में बी ए द्वितीय चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु समूह चर्चा का आयोजन किया गया। अंग्रेज़ी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति सक्सेना के निर्देशन में यह चर्चा आयोजित की गयी। उन्होंने बताया कि समूह चर्चा (जीडी) सीखने का एक तरीका है जहां छात्र मुद्दों और विचारों पर एक साथ चर्चा करते हैं। जीडी में, छात्र समस्याओं को हल करने और एक-दूसरे से सीखने के लिए समूहों में काम करते हैं। यह छात्रों को उनके महत्वपूर्ण सोच कौशल, समस्या सुलझाने की क्षमता और संचार कौशल विकसित करने में मदद करता है। शिक्षा में समूह चर्चाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह शिक्षकों को छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करने का अधिकार देती है। यहाँ बी ए द्वितीय चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षिक समस्या, विश्वविद्यालय परीक्षा के हेतु विविध प्रश्नों की जिज्ञासा का समाधान पाया। इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग के द्वितीय चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
