वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाता है- केदार नाथ दुबे अध्यक्ष

वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाता है- केदार नाथ दुबे अध्यक्ष


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स  कम्पोजिट विद्यालय भतेडा लम्भुआ सुलतानपुर में वार्षिकोत्सव एवं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष पूर्णेन्दु पाण्डेय  और समाजसेवी रंगपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का  प्रारम्भ माता सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, राष्ट्रीय गीतऔर डांडिया नृत्य आदि कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये। जिसे उपस्थित अतिथि गण अभिभावक गण ने खूब सराहा। प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण मिश्र ने विद्यालय का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  पूर्णेन्दु पाण्डेय ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रसंशा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केदार नाथ दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित समय से विद्यालय भेजें । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रंगपाल सिंह ने विद्यालय के सभी अध्यापकों की प्रशंसा की और अपने गीत से उपस्थित अभिभावकों और सभी का मन मोह लिया। स0अ0 काशीराम यादव ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन  रामलाल यादव पूर्व ए बी आर सी  ने किया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री कृष्ण कुमार चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  मनोज कुमार द्विवेदी, शशि प्रकाश शुक्ल, रजा खां, शिवकुमार यादव, जयकुमार मिश्र सहायक अध्यापिका अर्चना मिश्रा, सुषमा दुबे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post