पत्रकार एकता संघ व मानवाधिकार संरक्षण संस्था ने प्रदेश के सबसे कम उम्र के सफल युवा पत्रकार अमन सिंह वत्स को किया सम्मानित

पत्रकार एकता संघ व मानवाधिकार संरक्षण संस्था ने प्रदेश के सबसे कम उम्र के सफल युवा पत्रकार अमन सिंह वत्स को किया सम्मानित

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : आठ प्रदेशों में सक्रिय हजारों सदस्यों वाली रजिस्टर्ड संस्था पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी व भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने जिले के युवा पत्रकार अमन सिंह वत्स को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके सकारात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। विदित हो कि  जनपद के धम्मौर बाजार के  निवासी  संपादक व वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के सुपुत्र अमन सिंह वत्स जो कि अपने पिता के मार्गदर्शन में महज सत्रह वर्ष की आयु में पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख दिए थे और उन्नीस वर्ष के होते होते तीस हजार से अधिक सब्सक्राइब वाले  ऋषिमीमांसा के डिजिटल प्लेट फार्म आर एम न्यूज़ के एक सफल यूट्बर बन गये। वर्तमान समय में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्रतिष्ठित युवा पत्रकार के रुप में सक्रिय हैं। इतनी कम उम्र में किये गये उनके संघर्ष और सफलता को देखते हुए प्रतिष्ठित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जोश टाक में अमन सिंह वत्स का एक इंटरव्यू प्रसारित हुआ था और उनके द्वारा इतनी कम उम्र में संघर्ष कर सफलता हासिल करने का प्रसंग प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बन गया। सरल स्वभाव के स्वाभिमानी युवा पत्रकार अमन सिंह वत्स अपनी सफलता का श्रेय अपने सम्पूर्ण परिवार व खासतौर पर अपने पिता अशोक सिंह संपादक दैनिक सुलतानपुर किरन व ऋषिमीमांसा साप्ताहिक को मानते हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post