इंतजार करते रहे ग्राम वासी गायब रहे जांच अधिकारी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : विकासखंड धनपतगंज के ग्राम पंचायत धोबी भार हुई वित्तीय अनियमित की शिकायत ग्राम वासियों द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया था गांव में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा 24-3-2023 को जिला पूर्ति अधिकारी को उपरोक्त विषय पर जांच अधिकारी नामित करते हुए डीएम कार्यालय को जांच आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया गया था। इसके दृष्टिगत जिला पूर्ति अधिकारी ने 16-4-2024 को ग्राम वासियों के समक्ष जांच करने का नोटिस जारी किया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता सहित पूरी ग्राम पंचायत के लोग पंचायत भवन में सभी लोग एकत्रित हुए,। लेकिन जांच अधिकारी नहीं पहुंचे । शिकायत कर्ता राजमणि उपाध्याय जितेन्द्र कुमार ने कहा की भीषण गर्मी में पूरे दिन लोग पंचायत भवन पर जांच अधिकारी का इंतजार करते रहे लेकिन जांच अधिकारी नहीं आए न ही कोई पूर्व सूचना दी गई। जांच अधिकारी के न पहुंचने से ग्रामवासियों में काफी आक्रोश है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी धनपतगंज से जब जानकारी प्राप्त करनी चाहिए तो फोन नहीं उठा। पंचायत भवन पर जितेंद्र यादव कुलदीप पांडेय अजय उपाध्याय परशुराम सहित सैकड़ो लोग इकट्ठा रहे
