भीम निषाद ने टिकट कटने पर पार्टी पदाधिकारियो पर लगाया बड़ा आरोप
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : भीम निषाद का टिकट कटने से नाराज़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जयसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष/सेक्टर अध्यक्ष राशिद खान ने पद से दिया त्यागपत्र। सुल्तानपुर के सपा प्रत्याशी रहे भीम निषाद ने संगठन के अपने विरोधियों को लिया निशाने पर। राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया यहां से गलत संदेश। उन्हें सुल्तानपुर की सीट पर दूसरे को चुनाव लड़ना है तो जनता से भी एक बार करें पूछताछ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत दयालु, यदि मैं जीत रहा चुनाव तो फिर से दिया जाए मुझे टिकट। जमीनी संगठन मेरे साथ, हवा हवाई वाला चल रहा कुछ डिस्टर्ब। मैं कई घाट का पानी पी के आया हूं समाजवादी पार्टी में। जीवन मरण अब यही होगा नहीं छोडूंगा समाजवादी पार्टी।
Tags
राज्य
