कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई बाबा साहेब की 133 वी जयंती
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 में जयंती कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद शहर स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन कर बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को एकता की सूत्र में बांधने के लिए सामाजिक असमानता और भेदभाव को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। देश को संविधान देकर समाज के शोषित, गरीब, दलित जनता के अधिकारों को संरक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। वर्तमान समय में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के राजनीतिक परिदृश्य के रास्ते पर चलकर ही देश के सामने खड़ी बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि देश के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया। भारतीय संविधान के निर्माण करने में बाबासाहेब का बहुत बड़ा योगदान रहा उनका मूलमंत्र था कि समाज में सभी को समान अधिकार एवं न्याय मिले। मीडिया कोऑर्डिनेटर लाल पद्माकर सिंह नफीस फारुकी प्रेम भारती तेज बहादुर पाठक आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां पर जिला प्रवक्ता नफीस फारूकी मो हारुन मो. कमर खान मो हारुन विजय पाल सिराज सिद्दीकी अमित सिंह हाजी फिरोज मदन तिवारी मो जाकिर हौसला कनौजिया अमरीश पाठक शीतला साहू आदि लोग मौजूद रहे।
