सुल्तानपुर के 108 एंबुलेंसकर्मी बने देवदूत
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर प्रतापगढ़ हाईवे पकडी के पास सोमवार दोपहर में हीरावती 45 वर्षीय महिला दुर्गापुर निवासी घर से सुल्तानपुर जा रहे थे वही 3 व्हीलर रिक्सा पलटने के चपेट में आकर उनका एक्सीडेंट हो गया एक्सीडेंट में उनके १ लोग रिक्सा सवार पूरी तरह से दुर्घटना में घायल हो गए महिला को गंभीर चोट आई दुर्घटना स्थल से 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया काल करते ही 10 मिनट के अंदर 108 एंबुलेंस संख्या UP32EG4356 दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनुपम सिंह तथा चालक बृजेश मिश्रा ने घायल महिला को एंबुलेंस में शिफ्ट किया तथा इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अनुपम सिंह के द्वारा 108 की ई0आर0सी0एपी0 सेंटर को कॉल किया गया तथा मरीज के बारे में जानकारी देते हुए प्राथमिक उपचार के बारे में सलाह लिया गया मरीज को प्राथमिक उपचार करते हुए नजदीकी अस्पताल , मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती करा दिया गया ।n102/108 के जिला प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह ने बताया 108 एंबुलेंस पर तैनात हर कर्मचारी अपने जान की परवाह किए बिना आम जनमानस की सेवा में सदेव तात्पर्य रहता है और हम ऐसे जरूरतमंद लोगों को एंबुलेंस की सुवधाएं देते रहेंगे और 108/102 की सेवा को और आसान और बेहतर बनायेंगे।
