फंडामेंटल ऑफ क्रिमिनल लॉ एंड क्रिमिनल लायबिलिटी विषय पर व्याख्यान आयोजित

फंडामेंटल ऑफ क्रिमिनल लॉ एंड क्रिमिनल लायबिलिटी विषय पर व्याख्यान आयोजित


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स कमला नेहरू संस्थान के विधि संकाय में दिन सोमवार को फंडामेंटल ऑफ क्रिमिनल लॉ एंड क्रिमिनल लायबिलिटी विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। यह व्याख्यान बाबू केदारनाथ सिंह स्मृति व्याख्यान माला के अन्तर्गत आयोजित रहा। इस व्याख्यान कार्यक्रम में प्रोफेसर  एम पी तिवारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज, ने मुख्य वक्ता के तौर पर विधि छात्रों को आपराधिक विधि के सिद्धांतों तथा दायित्वों के बारे में बताया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण  एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । इस मौके पर  रिमी गुप्ता व अन्य छात्राओं नें सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत  किया। आयोजित कार्यक्रम में संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें संस्थान की ओर से मुख्य वक्ता को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्य ने विधि छात्रों कों गहन एवं तार्किक अध्ययन करने तथा विधि के शिक्षकों से सदैव विचार विमर्श पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान में प्रोफेसर तिवारी द्वारा भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में आपराधिक विधि एवं समाज की वर्तमान दशा तथा चुनौतियों पर अपना उदगार व्यक्त किया गया। इन्होंने कहा कि अपराध एक सामाजिक परिदृश्य है । आपराधिक विधि में अपराधों की परिभाषा एवं दंड से अधिक, पुलिस मजिस्ट्रेट एवं आपराधिक न्याय प्रशासन में लगे हुए प्राधिकारियों एवं संस्थाओं को अधिक संवेदनशील एवं जागरूक बनाए जाने की आवश्यकता है। प्रोफेसर तिवारी ने यह भी कहा कि यदि सामाजिक परिदृश्य एवं नागरिकों की स्थिति को समग्र ढंग से मूल्यांकित किया जाए एवं जागरूक किया जाए तो कोई भी विधि अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में असफल नहीं होगी । आयोजित व्याख्यान में मंच का संचालन डॉक्टर शिव बहादुर तिवारी ने किया एवं डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव द्वारा बाबू केदारनाथ सिंह के जीवनवृत्त एवं संस्थान के सृजन से अध्यावधि तक संक्षिप्त प्रकाश डाला गया । इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ जयशंकर शुक्ला ,अध्यक्ष वाणिज्य विभाग, प्रोफेसर डॉ बिहारी सिंह शिक्षा संकाय, डॉ सुधाकर शुक्ला अध्यक्ष विधि विभाग व डॉक्टर ए एच, डॉ मोइन अतहर प्राचार्य कमला नेहरू विधि संस्थान, डॉक्टर अवधेश दुबे, डॉक्टर प्रदीप, डॉक्टर रामविलास, डॉक्टर जितेंद्र पाठक ,गौतम , डॉक्टर बजरंगी ,डॉक्टर प्रभात कुमार सिंह ,डॉक्टर संजय पांडे समन्वय यूजीसी प्रोग्राम सहित सैकड़ो  विधि त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुधाकर शुक्ला द्वारा किया गया एवं राष्ट्रगान के पश्चात  कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post